Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

हूल दिवस पर हलुदबनी सेवा ही लक्ष्य कार्यालय में मानिक मल्लिक ने सिदो-कान्हू को किया नमन ,Manik Mallik bowed down to Sido-Kanhu in the office of Haludbani Seva Hi Lakshya on Hul Day


जमशेदपुर । जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत परसुडीह  हालुदबनी पंचायत में वीर शहीद सिदो-कान्हू सेवा ही लक्ष्य द्वारा हूल दिवस मनाया गया। जिसमें जिला परिषद पूर्णिमा मालिक ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां उपस्थित सभी के जरूरतमंद लोगों के बीच में एक हजार साड़ी का भी वितरण किया गया जिला परिषद  के हाथों से किया गया। इसके बाद सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने विस्तार से सिदो-कान्हू के जीवनी पर प्रकाश डाला।

कहा कि इन दोनों भाइयों ने अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने को लेकर हूल नामक क्रांति का आगाज किया था। इनके नेतृत्व में 30 जून 1855 अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल झारखंड के साहेबगंज जिला के भोगनाडीह गांव से फूंका गया था। इसी तरह  सभी नौजवान से विनती करना चाहता हूं  आह्वान करना चाहता हूं एक लड़ाई और हमें लड़नी है, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी नशा मुक्त के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष  पंकज सिन्हा जी उपस्थित थे, हूल दिवस कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए शामिल थे  इंद्रनील सरकार,  सुप्रियो दास, मिलन मजूमदार, सोमनाथ मंडल, महेश राव, मोती लाल बेरा, राज शर्मा, सुशांत चटर्जी, नंदन स्वर्णकार,  प्रदीप स्वर्णकार, सुमित स्वर्णकार, सोमय, सोवाराम, बंदना चटर्जी, कोनिका देबनाथ, रीना सरकार, इति दे, संध्या सरकार, कुमकुम पोदार, रमा मुखर्जी, सीमा दे, संकरा लोहार,  सीमा भट्टाचार्य,देवरातो विश्वास, बिल्टू सरकार, आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU