जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री व कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य सहित अन्य सरेंडर के बाद जमशेदपुर न्यायालय परिसर से रिहा हुए। 30 जून को जमशेदपुर न्यायालय के सिनियर अधिवक्ता रंजन धारी सिंह एंव अधिवक्ता प्रतिक शर्मा द्वारा न्याय दंडाधिकारी सौदामनी सिंह के आदालत से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री एंव कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जय सिंह, राजीव चौहान, गौतम घर, ऋषी पाण्डेय सरेंडर के बाद जमशेदपुर न्यायालय परिसर से जमानत पर रिहा हुए। सिदगोड़ा कान्ड संखा 173/2022 ,GR no : 748/2023. जमानत पर रिहाई के बाद सजीव आचार्य ने कहा की न्यायालय पर भरोसा और विश्वास था, न्यायालय के आदेश का हमलोग सम्मान करते हुए आगे की लड़ाई जमशेदपुर की जनमानस के हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment