गम्हरिया। प्रखंड़ के छोटा गम्हरिया में संचालित महेश एकेडमी के संचालक महेश महतो (28) की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव को रेल लाइन पर फेंक दिया गया। शुक्रवार को गम्हरिया थाना पुलिस ने उसके शव को यशपुर रेलवे फाटक के पास रेल लाइन के बीच से बरामद किया है।
मृतक मूलरूप से खरसावां के जोजो कुड़मा का रहने वाला था और वर्तमान में छोटा गम्हरिया केपीएस मोड़ के समीप किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस मामले में मृतक के मंझले भाई राकेश महतो द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment