गम्हरिया।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड तीन स्थित शांतिनगर में उत्पन्न पेयजल की समस्या को पूर्व पार्षद पिंकी चौधरी के प्रयास से दूर किया जा सका। विगत कई दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा पार्षद को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था।
इसको गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने शुक्रवार को बस्ती में स्कूल के समीप और लोहारपाड़ा में कुल दो खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती कराकर बस्तीवासियों को इस समस्या से निजात दिलाया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी बंकिम चौधरी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment