Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ के टीम को नुकसान पहुंचाने का मंसूबा फिर नाकाम, दो आईईडी व लोहे का राड बरामद, Naxalites' plan to harm CRPF team again failed, two IEDs and iron rod recovered


चाईबासा। प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में 11 जनवरी 23 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज 26 जून को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका से पटातारोब के बीच में तथा ग्राम रेंगड़ाहातु बंगलासाई टोला के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का राड और तीर (40 Spike Hole) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU