Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सांसद गीता कोड़ा का सोनुवा प्रखंड का तूफानी दौरा, MP Geeta Koda stormy tour of Sonuva block


सोनूवा और गोइलकेरा में शिक्षा,रेल सुविधा एवं स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करना प्राथमिकता सूची में गीता कोड़ा

चाईबासा। यह लोकतंत्र की ताकत है, आम जनता भी, गरीब जनता भी अपनी बातों को सांसद के समक्ष रख रहे हैं। गांव -गांव, डगर- डगर  सांसद गीता कोड़ा क्षेत्र की जनता से लगातार मिलकर समस्याओं से अवगत हो रही है और उसके समाधान की दिशा में पहल किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा ने प्रखंड सोनुवा के अंतर्गत आसन्तलिया, कुलुन्डु, सेगाईसाईउदयपुर, प्रज्ञा साई, निलाईगोट मदांगजाहिर, गुनियासाई, सोनुवा हाट, साहरान्डिया और बारी इत्यादि दर्जनों गांव का दौरा कर ग्रामीणों के बीच बैठक किया एवं जन समस्याओं को जानने का प्रयास के साथ सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का भौतिक मूल्यांकन भी किया गया।


ग्रामीणों ने सांसद से मुख्य रूप से पेयजल, मनरेगा, सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने एवं सिंचाई सुविधाओं की मांग रखी, सांसद ने अपनी ओर से समस्या समाधान करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव घूम कर समस्या जानकारी का क्रम निरंतर चलता रहेगा। सरकारी योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ में निगरानी रखी जाएगी की समयबद्ध कार्य पूर्ण हो, मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सांसद ने कहा कि मजदूरों की मजदूरी भुगतान में कोताही नहीं बरता जाए।

साथ ही मनरेगा योजना गांव-गांव में चला कर ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जाए, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की भी बात सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा, सोनवा गोइलकेरा इत्यादि क्षेत्रों के स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं उपायुक्त महोदय से सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने क्षेत्र से ही दूरभाष के माध्यम से बात कि, कहां की चक्रधरपुर से अलग स्वास्थ्य सुविधा के लिए सेंटर बनाकर दिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो और इलाज के लिए आने -जाने की समस्या दूर हो सके, वैक्सीन उपलब्ध कराने का भी निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।

बरसात रहने के बावजूद क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह देखा गया अपनी लोकप्रिय सांसद के दौरे कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप सेसरदार पुरती, विकास कालिंदी ,साधु गुन्दुवा, रामेश्वर बहंदा, राहुल पुरती, रामलाल बोंबोगा, जयप्रकाश महतो, राजेन्द्र पुरती, अतीश गागराई, सूकरु गोप, डैनी बोदरा, सुरेन्द्र गागराई, अमन बोदरा, नारायण नायक, गोनो दिग्गी,जोंको अंगरिया, सोनाराम कोड़ा, गंगाराम कोड़ा,  साधुचरण सामड़, लियोनार्ड बोदरा, जीतेन्द्र सिंह, दिनेश हेम्ब्रम, सिकन्दर बोदरा, विश्वनाथ सोय, सुबोध नायक, मुन्डा समरसिंह दिग्गी, मुन्डा मनोज कुमार बांकिरा,मंगल गिलुआ,  दिलखुश होनहागा, मुखिया ज्योति सोय, मुखिया सुनीता गागराई, शामिल थे। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU