Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पेल्लो टुंगरी के समीप हुए सड़क हादसे में घायल हुए महिला के बेहतर इलाज के लिए उरांव समाज ने सौंपा सहयोग राशि, Oraon society handed over the contribution amount for the better treatment of the woman who was injured in a road accident near Pello Tungri

 


चक्रधरपुर। पेल्लो टुंगरी के समीप हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला के घर पहुँच कर उनके पति को उरांव समाज के सदस्यों ने ईलाज के लिए सहयोग राशि प्रदान किया। बता दें कि, विगत 19 जून को पेल्लो टुंगरी सरना स्थल से थोड़ी दूरी पर छोटा हाथी गाड़ी एवं ऑटो में टक्कर हो गया। ऑटो रिक्शा में सवार टोंकाटोला की महिला सीमा कच्छप बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर ही उसका दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया।

मौके पर विधायक के सुपुत्र सन्नी उरांव ने अपने निजी वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार को उरांव समाज चक्रधरपुर के सभी गांवों के सहयोग से 22000/(बाईस हजार रुपए) पीड़िता के पति राजू कच्छप को उनके आवास टोंकाटोला में सौंपा गया। जिससे पीड़िता का बेहतर इलाज हो सके।


सहयोग राशि सौंपते वक्त मौके पर उपस्थित उरांव सरना समिति के उपाध्यक्ष शंकर टोप्पो, कोषाध्यक्ष विमल खालको, पूर्व सचिव बुधराम लकड़ा, उपसचिव बबलू लकड़ा, युवा सदस्य सूरज टोप्पो, गीता उरांव एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU