Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सिदो कान्हू युगों- युगों तक युवाओं के रहेंगे आदर्श : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, Sido Kanhu will be the ideal of youth for ages: Dr. Dineshanand Goswami


चाकुलिया। चाकुलिया के भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में पिताजुड़ी गांव में हुल दिवस समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिताजुड़ी चौक पर स्थित सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने सिदो कान्हू अमर रहे, हुल दिवस जिन्दाबाद के नारे लगे। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि सिदो कान्हू के संघर्ष को देश नमन करता है। युगों- युगों तक सिदो कान्हू के संघर्ष  देश के युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन अमर स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं।

इस मौके पर बाघराय मांडी, दुर्गा गिरि, विश्वनाथ सोरेन, सुभेंदु पात्र, मादो टुडू, करण किस्कू, चेतन टुडू, दिनेश नायक, सहाबुद्दीन खान, विजय दस, भादो टुडू, बिश्वजीत दास, दशरथ नायक, राजू नायक, सारंगी नायक, जीत साहू, सनत गिरी, डोनल नायक, भोगी गोराचंद हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU