चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी मंडल हाटगम्हरीया की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 9 अगस्त को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाने का विचार विमर्श किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा के साथ समाज के लोग उपस्थित होंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और अपनी सभ्यता संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
आज की बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिजीत गागराई, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खुशबू हेंब्रम, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ तियु, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, सुमन बिरूवा, देवेंद्र कुम्महार, आनंद गुप्ता, सिकंदर जारीका, संजय गागराई, श्रीराम गागराई, सुगनी गागराई, शरद कुमार गुप्ता, श्यामल गुप्ता, श्याम सुंदर चातोम्बा, गोपाल प्रसाद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment