अधिकारी पहुंचे लिपुंगा गांव, पेयजल समस्या का निदान करने का दिया निर्देश

गुवा  । पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियन्ता अवीक अम्बाला ने कनिय अभियन्ता कामदेव उरांव को लिपुंगा गांव स्थित स्कूल में एक सप्ताह के अंदर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय ह…

अधिकारी पहुंचे लिपुंगा गांव, पेयजल समस्या का निदान करने का दिया निर्देश

 


गुवा । पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियन्ता अवीक अम्बाला ने कनिय अभियन्ता कामदेव उरांव को लिपुंगा गांव स्थित स्कूल में एक सप्ताह के अंदर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि अख़बार ने लिपुंगा गांव के स्कूल में पानी समस्या से संबंधित खबर प्रकाशित किया गया। 

बच्चे खाना खाने से पहले व बाद में अपनी-अपनी थाली व बर्तन नदी का लाल व प्रदूषित पानी अथवा गड्ढा में जमा वर्षा का प्रदूषित पानी से धोने को मजबूर हैं। नदी में बर्तन धोने के दौरान पैर फिसलने से किसी बच्चे के बहने व डूबने से मौत की भी संभावना बनी रहती है। 

इस दौरान कार्यपालक अभियन्ता ने बताया कि हमने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर उक्त स्कूल में पेयजल से संबंधित समस्या का स्थायी समाधान कर दी जाएगी। पिछले दिनों हीं उक्त गांव में 10 स्थानों पर डीप बोरिंग होने की बात कही गई है। उसी बोरिंग से पाइप लाइन के माध्यम से स्कूल में पानी देने का आदेश दिया गया है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280