कुकडु। कुकड़ु प्रखण्ड के सभागार में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्षता में कुकडू प्रखंड अंतर्गत चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवम् प्रखंड के सभी विभिन्न आम जनाताओ तक पहुंचने वाले योजनाओं तथा समस्याओं के बारे में मासिक बैठक किया गया।
प्रखंड के सभी कार्य में विकाश और प्रगति पर विशेष चर्चा किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुकड़ु, नीमडीह तथा तिरुलडीह थाना के एसआई, बीस सूत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, बेरासी सिरूम पंचायत जेएमएम अध्यक्ष कृत्ति बास महतो आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment