गुवा । जहरीला सांप डंसने से जगन्नाथपुर के जींतूगाड़ा गांव निवासी नेपाल सिंकू के 8 वर्षीय बेटे रतना सिंकू की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के लगभग 3 बजे रतना सिंकू गांव के बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान एक जहरीला सांप उसके पैर में डंस लिया। सांप के डसने से उसे कुछ पता नहीं चला कि उसके पैर में सांप ने डस लिया है।
जब शाम को बच्चा खेलकर अपने घर पहुंचा तो अचानक उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। उसके साथ खेल रहे एक बच्चे ने बताया कि उसके पैर में सांप डंस लिया था। इसके बाद बच्चे के पिता ने अपने बेटे को रात के लगभग 10 बजे जगन्नाथपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर जाकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया और जांच-पड़ताल कर बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया।
No comments:
Post a Comment