बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा और कुलियांग गांव के ग्रामीण कार्ड धारियों को अगस्त माह का अनाज नहीं मिलने से कार्ड धारियों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को मधुआबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने संबंधित डीलर के खिलाफ आमसभा आयोजित किया। आमसभा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार को बुलाया गया।
आक्रोशित कार्ड धारियों ने एमओ को घेर लिया और बवाल मचाया। कार्ड धारियों ने पदाधिकारी को घेर कर कार्ड धारियों को किस कारण अबतक अगस्त माह का अनाज का वितरण क्यों नही किया गया। इसकी जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा की एक माह का संबंधित महिला समुह दुकानदार द्वारा वितरण नही किया गया। इसकी शिकायत की. कार्ड धारियों ने पदाधिकारी से मांग किया की संबंधित डीलर को निलंबित किया जाए और तत्काल अनाज पाने से वंचित कार्ड धारियों के बीच डीलर मुखिया के उपस्थिति में आनाज का वितरण करें।
पदाधिकारी ने आक्रोशित कार्ड धारियों को आश्वस्त किया कि कल अनाज का वितरण किया जाएगा। पदाधिकारी के आश्वासन के पश्चात आक्रोशित लोग शांत हुए।
No comments:
Post a Comment