तिरलडीह। शुक्रवार को तिरलडीह पंचायत भवन में सारथी ग्रामीण गेस वितरक की ओर से ग्रामीण महिलाओं के बीच गैस सेफ्टी क्लीनिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें घरेलू महिलाओं को गैस चूल्हा, टंकी आदि से संबंधित सेफ्टी की जानकारी देते हुए धुंआ से होने वाले हानियों के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ तिरलडीह के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने किया। वहीं उन्होंने गैस चूल्हा का उपयोग करने के दौरान सेफ्टी नियमों का पालन करने की अपील की। मौके पर प्रोपराइटर प्रदीप साव, मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, उप मुखिया संजय सिंह, एस आई रंजीत यादव, मैनेजर मालू कुमार, उत्तम साव, सावन दत्त, छात्र नेता विकास प्रामाणिक, पंचायत सचिव मलय सामंत सहित कई गण्य मान्य लोग सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment