चक्रधरपुर। अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर में चुनाव शनिवार सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। चुनाव में 5 पदों के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव के बाद देर रात तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई। मतदान सुबह 7:00 बजे से 10 बजे तक 26 प्रतिशत तक हुआ है। मतदान दोपहर 3:00 तक चलेगा .समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है।
सभी 7 मतदान केंद्रों एवं एक मतगणना केंद्र के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनात हैं। मतदान केंद्र संख्या एक सिमीदिरी मदरसा में कनीय अभियंता ऐजरदन कुजूर, बूथ संख्या दो मदरसा मेराजुल इस्लाम चांदमारी में कनीय अभियंता अभिमन्यु कुमार, बूथ संख्या 3 उर्दू टाउन हाई स्कूल ए ब्लॉक में कनीय अभियंता वासुदेव दास, बूथ संख्या चार उर्दू टाउन हाई स्कूल बी ब्लॉक में कनीय अभियंता महेश रविदास, बूथ संख्या 5 मदरसा फैजुल कुरान में सहायक कृषि अभियंता लोकेश यादव, बूथ संख्या 6 मदरसा फैजुल कुरान में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल कुमार अग्रवाल एवं बूथ संख्या 7 मदरसा फैजुल कुरान में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वसीम सिद्दीकी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे मतगणना केंद्र उर्दू टाउन मध्य विद्यालय में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार सिंहा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। मालूम रहे कि 16 सितंबर को ही संध्या 5:00 बजे से मतगणना की जाएगी एवं देर रात तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
22 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज : पांच अलग अलग पदों के लिए 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 16 सितंबर को हो जाएगा। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 5-5 तथा सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 4-4 पत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
उम्मीदवारों का चुनाव निशान की सूची और क्रम संख्या : अध्यक्ष : मो अशरफ : सीढ़ी, मो तजम्मुल हुसैन : अंगूठी, मो जुनैद : सेब, मो शहज़ाद मंजर : तलवार, मो मुमताज़ अंसारी : हैट।
उपाध्यक्ष : एकराम हुसैन : चांद, सोहेल असलम : टॉर्च, सफदर अली : छाता, मो इम्तियाज : आम, नदीम अहमद : बल्ला।
सचिव : बैरम खान : ताला चाभी, साजिद अनवर : घर, मो इफ्तेखार अहमद : जीप, मो शकील अंसारी : नाव।
सहसचिव : तौसीफ अख़्तर : तारा, मो एजाज़ खान : ताज, मो एकराम अहमद : कंघी, मो सद्दाम हुसैन : गिलास।
कोषाध्यक्ष : अरशद अहमद खान : ढाल, शाहबाज आलम : लिफाफा, मो तौकीर : केतली, मो कैसर हुसैन : किताब।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment