Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गुवासाई के ग्रामीणों ने देसाउली (सरना स्थल) तथा ससन (श्मशान स्थान) का किया साफ-सफाई, Villagers of Guvasai cleaned Desauli (Sarna site) and Sasan (cremation site).


गुवा । गुवासाई गांव के 3 टोला के ग्रामीणों ने मिलकर देसाउली (सरना स्थल) तथा ससन (श्मशान स्थान) का आज शनिवार को दोनों स्थानों में उगी झाड़ियों की साफ़ सफाई किया। यह झाड़ियों की साफ सफाई गुवा गांव के दिवरी सुशील पूर्ति की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान दिवरी सुशील पूर्ति ने कहा कि देसाउली सरना स्थल है। जिसे हम पूजा करने का पवित्र स्थान कहा जाता है। 

आदिवासी समाज में कोई भी पर्व त्यौहार से पूर्व सरना स्थल जा कर पूजा पाठ कर उसके बाद घरों में पूजा की जाती है। इस सरना स्थल में काफी झाड़ियां उग आई थी जिसको लेकर सरना स्थल की साफ सफाई किया गया। साथ ही ससन जिसे शमशान स्थान कहां जाता है वहां भी काफी झाड़ियां उग आई थी उसे भी तीनों टोला के ग्रामीण मिलकर साफ सफाई किया गया। श्मशान स्थान भी हम लोगों का पवित्र स्थान है। 

आदिवासियों के रीति रवाज के अनुसार मृत्यु होने पर उसे दफनाया जाता है। उस स्थान की भी पूजा पाठ की जाती है। इस दौरान मौके पर गुवासाई के मुंडा मंगल पूर्ति, गुना पूर्ति, नातो पूर्ति, सोनाराम पूर्ति, साधु चरण पूर्ति, जर्मन पूर्ति, अमर पूर्ति, कानूराम पूर्ति, रोहन चाम्पिया, सुक्रांत गागराई सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU