चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान गठित कुल 12 बैंचों में मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 6725 वादों का सफल निष्पादन किया गया तथा 4,41,37,366.00 (चार करोड़ इकतालीस लाख सैंतीस हज़ार तीन सौ छयासठ रुपए) की राशि का समायोजन भी हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 35845 लोगों को लाभान्वित भी किया गया।
प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ मध्यम है। जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों योगेश्वर मणि, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, एस बी ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, शंकर महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विनोद कुमार, अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी, राजश्री अपर्णा कुजुर, न्यायिक दंडाधिकारी वरीय कोटि, राजीव कुमार सिंह, सचिव, डीएलएसए, मिलन कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, अमिकर परवार, रेलवे दंडाधिकारी, तौसीफ मेराज अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, सदर, ऋषि कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, राजीव कुमार, सदस्य उपभोक्ता मामले के द्वारा मामलों का निष्पादन किया गया।
बेंच में पैनल अधिवक्ता रविशंकर, पवन शर्मा , अजीत विश्वकर्मा, बालाजी बारिक, अमिताभ सरकार, नंदा सिन्हा, महेंद्र दोराईबुरु, सुनील छाबड़ा, मधुमिता मैती, संगीता सांडिल्य, और डालसा के सदस्य विकास दोदराजका भी शामिल थे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।
No comments:
Post a Comment