चक्रधरपुर। जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रही एक महिला पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रात दस बजे के करीब की बताई जा रही है। महिला को घायलावस्था में 10:20 बजे चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया। जहाँ घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला का सिर फट गया है और हाथ सहित शारीर के कई हिस्सों में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के पंप रोड निवासी सरस्वती नाग शुक्रवार रात दो महिला और दो बच्चों के साथ जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रही थी।
इसी दौरान पश्चिम रेलवे केबिन के पास बनलता गाँव निवासी चितरंजन प्रधान ने सरस्वती नाग के पास आया और रेल पटरी पर उसे पटक पटक कर लात घूंसों से मारने पीटने लगा। महिला के सिर को पकड़कर पटरी के खम्बे में भी मारा। अचानक हुई मारपीट से महिला बदहवास हो गयी। वहीं साथ में मौजूद दो महिला और बच्चे भी सहम गए। इस बीच चितरंजन प्रधान महिला को जान से मारने के लिए धारदार चाकू निकालकर महिला पर जानलेवा वार करने की कोशिश करने लगा।
जिसे देख पास से गुजर रहे युवकों ने चितरंजन प्रधान को पकड़ लिया और किसी तरह महिला की जान बचायी, इसके बाद महिला को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेज दिया। घायल महिला सरस्वती नाग ने जानकारी दी है की चितरंजन प्रधान उसकी कई दिनों से पीछा कर परेशान रहा है। इसको लेकर महिला ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत भी की है। लेकिन पुलिस ने चितरंजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उससे बांड लिखवाकर छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर चितरंजन प्रधान पंप रोड के ही एक कुरियर कंपनी में कुरियर बॉय का काम करता है।

No comments:
Post a Comment