Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नज़ारा टीवी पर धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी', Serial 'Dhartiputra Nandini' on Nazara TV



मुंबई। डीसीटी मूवीज के बैनर तले दीपिका चिखलिया टोपीवाला द्वारा निर्मित धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' का प्रसारण नज़ारा टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे हो रहा है। इस धारावाहिक के पंद्रह एपिसोड का प्रसारण हो चूका है और जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। 'धरतीपुत्र नंदिनी' धारावाहिक इस समय काफी वाहवाही बटोर रहा है और काफी चर्चा में हैं। चर्चा की वजह है कि बड़े दिनों बाद स्क्रीन पर एक किसान की बेटी को शहर के बड़े खानदान की बहू बनते हुए दिखाया गया है। 


धारावाहिक की प्रोड्यूसर रामायण की सीता फेम दीपिका चिखलिया हैं जो कि स्क्रीन पर आकाश की दादी सुमित्रा भारद्वाज के किरदार में भी दिख रही हैं। करीब 33 साल बाद ऐसा हुआ है जब दीपिका चिखलिया इतने लंबे समय तक किसी धारावाहिक में दिख रही हैं। लीड रोल कर रहे अमन जायसवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले हैं वहीं शगुन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आती हैं। 

कहानी का प्लॉट अवध और पूर्वांचल का है। इस धारावाहिक की कहानी शहर के लड़के आकाश और गांव की किसान लड़की नंदिनी के वैवाहिक जीवन पर आधारित है और एक फैमिली ड्रामा है। इस धारावाहिक में आकाश का किरदार कर रहे अभिनेता अमन जायसवाल का पहला लीड शो है और नंदिनी का किरदार कर रही शगुन सिंह का रियलिटी शोज के बाद यह पहला बड़ा शो है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU