शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा दुर्गा पूजा : विधायक सुखराम उरांव
चक्रधरपुर। रेल नगरी चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर मंगलवार शाम रेलवे के बंगाली एसोसिएशन दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें केंद्रीय कमेटी के सदस्यों की सर्वसम्मति से विधायक सुखराम उरांव को दुर्गा पूजा केंद्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही विधायक सुखराम उरांव को स्वयं केंद्र कमेटी का विस्तार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
इसके अलावा शहर में स्थापित 23 दुर्गा पूजा पंडाल की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इस वर्ष चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। पूजा शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ मिलजुल कर मानना है। केंद्रीय कमेटी के सदस्यों द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दिया गया है। उसे जल्द ही निभाया जाएगा। एक-दो दिन के अंदर केंद्रीय कमेटी का विस्तार कर दिया जाएगा।
इस दौरान अशोक सारंगी ने कहा कि दुर्गा पूजा मिलजुल कर मानना है। किसी के साथ बैर रखना नहीं है। इस मौके पर अशोक सारंगी, शेष नारायण लाल, अंबर राय चौधरी, राम प्रताप बर्मन, प्रवीण प्रमाणिक, दिलीप कुमार महतो, आलोक बॉस, संजय मिश्रा, संजय पासवान, शिवपूजन सिंह, राजेश गुप्ता, राजेश शुक्ला, अनूप दुबे, दया पाणी, अरुण साव, मुकुल रवानी, राहुल आदित्य, दिनेश सिंह, कुमार विवेक, भगत सिंह, गुड्डू मिश्रा, दीपक सिंह, गोनु जायसवाल, विनय बर्मन, निक्कू सिंह पंकज शर्मा, राम प्रकाश दास, गणेश मुखी समय 23 पंडाल के अध्यक्ष सचिव एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment