Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अनियंत्रित ट्रेलर के चपेट में आने से दो पेट्रोलपंप कर्मी की मौत , Two petrol pump workers died after being hit by uncontrolled trailer


चांडिल।
 सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित शहरबेड़ा- पाथरडीह फ्लाई ओवर के पास ट्रेलर ने बाइक सवार दो पेट्रोलपंप कर्मियों को रौंद डाला। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, एदलबेड़ा के दुखुराम सोरेन एवं खेतूराम सोरेन आसनबनी स्थित पेट्रोलपंप से डयूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे, जहां पाथरडीह के पास विपरित दिशा से जा रहे ट्रेलर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। दोनों युवक की उम्र करीब 25 वर्ष थी।

दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व ट्रेलर व बाइक को जप्त कर दोनों लाशों को कब्जे में लिया। मौके से ट्रेलर चालक फरार हो गया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष चांडिल क्षेत्र में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 53 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं, दर्जनों लोग घायल हो चुके है। 2022 में विभिन्न सड़क दुर्घटना में 56 लोगों की जाने गई थी। बता दें कि चिलगू पुलिया के दोनों छोर पर लगे बैरियर दुर्घटना को आमंत्रित करते है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। हाइवे पर हो रही दुर्घटना को देखते हुए एनएचएआई एवं प्रशसन से ग्रामीणों ने बैरियर हटाने का मांग किया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU