गुवा । सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी (फुटबॉल मैदान, बड़ाजामदा) ने आज शनिवार को 151 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। सभी कन्याओं ने पंडित के मंत्रोचारण के बाद बोकना पंचमुखी मंदिर के समीप कारो नदी से जल उठाकर गाजे-बाजे के साथ कतारबद्ध होकर पूजा पंडाल पैदल गयी। इस दौरान बाहर से आये कलाकारों ने विभिन्न देवि-देवताओं का रूप धारण कर झांकी के रूप में नृत्य किया।
दुर्गापूजा पंडाल पहुंचने के बाद सारे कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की जयकार से पूरा शहर गूंजयमान हो गया।
इस शोभा यात्रा में कमेटी के संरक्षक युवा उद्योगपति सह प्रसिद्ध समाजसेवी संजय कुमार सारदा, अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ लंचा भाई, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा, कोषाध्यक्ष आनंद बिहारी पाठक, सह कोषाध्यक्ष सौरभ बोस, सलाहकार आलोक दत्ता, बजरंग सारडा, दीपक सिन्हा, आयोजन कमिटी सदस्य रमेश पांडेया, अशोक सिन्हा, विक्की पाहुजा, रौनी दत्ता, कौशल सिन्हा, अभिनव सिंह, पुल्लक भट्टाचार्या, प्रेम यादव, राज गुप्ता, बैम्बी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कन्याएं शामिल हुईं।


No comments:
Post a Comment