Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क का 21वां वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम से मना, Chinmaya Vidyalaya South Park's 21st annual sports day celebrated with great pomp


अलकनंदा हाउस ओवर ऑल चैंपियन 

जमशेदपुर। पढाई और खेल अलग-अलग विषय नहीं है, दोनों के बेहतर समन्वय से ही व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास संभव है। पढ़ाई और खेलकूद अवश्य साथ-साथ चल सकते हैं आवश्यकता है प्रयास करने की उक्त विचार बिष्टुपुर साउथ पार्क चिन्मया विद्यालय के 21वें वार्षिक खेलकूद दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंत गुप्ता ( हेड एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोर्ट्स टाटा स्टील) ने कही। उन्होंने अनुशासन की प्रशंसा की और साथ ही स्कूल द्वारा खेलकूद के लिए नदियों के नाम पर मनाये गये खेल समुह की भी प्रशंसा की। श्री गुप्ता ने बच्चों को जिम्मेवारी भी दी कि वे अपने परिवार के सदस्यों को प्रतिदिन 40-50 मिनट शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल सम्बन्धित गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें।


उन्होंने बच्चों को खेल की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि खेल से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले अनेकों बीमारियों से बचते हैं। इस अवसर पर आरंभ में विद्यालय की चारों हाउस अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी और जाह्नवी द्वारा अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा योग, ड्रिल, वी आर स्ट्रोंगर, वन वर्ल्ड वन फैमिली तथा वर्ल्ड कप 2023 आदि थीम पर सुंदर ड्रिल की प्रस्तुति दी गई।

इस खेलकूद दिवस के ओवर ऑल विजेता का खिताब अलकनंदा हाउस तथा उपविजेता मंदाकिनी हाउस को प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट दीपांशु भुइंया और अभिज्ञान कुमार संयुक्त रूप से तथा बालिका वर्ग में रुचिता श्रीवास्तव को घोषित किया गया। मार्च पास्ट में अलकनंदा हाउस विजेता तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रिल कक्षा 7 और 8 के बच्चों को घोषित किया गया। 

इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल प्रबंध समिति के वाईस चेयरमैन बी. सुरेन्द्रनाथ एवं अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे। खेल दिवस को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या मिक्की सिंह की देखरेख में खेलकूद शिक्षिका पानो मार्डी तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं बच्चों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU