Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आत्मदाह की घोषणा के बाद पुलिस ने एएसए की प्रेमशिला को लिया हिरासत में, After the announcement of self-immolation, police took ASA's Premshila into custody,


जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष आत्मदाह की घोषणा करने वाली आदिवासी सेंगेल महिला मोर्चा की कोल्हान अध्यक्ष प्रेमशिला मुर्मू को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने महिला पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। दूसरी और गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में सेंगेल अभियान से जुड़े लोग थाना के बाहर जमा हो गए।

बता दें कि आदिवासी सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे। इसे बाद पुलिस सक्रिय हो गई और चंद्र मोहन मार्डी, पृथ्वी मुर्मू, विक्रम हेंब्रम और कान्हूराम टुडू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए थे और टाटा-हाता मार्ग को करनडीह के पास जाम कर दिया था।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template