चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के सचिव राजीव कुमार सिंह ने वनपाल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होने उपस्थित वनपालों को विभिन्न वन व अन्य सामान्य कानूनाे की जानकारी प्रदान किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा पूछे गए सवालों का भी उन्होंने उत्तर दिया। गौरतलब है कि 100 दिन विधिक जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के आलोक में उन्होंने विधिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के द्वारा किया गया था।
चलंत लोक अदालत वाहन के माध्यम से तांतनगर में किया गया विधिक प्रचार प्रसार
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत वाहन के माध्यम से तांत नगर प्रखंड कार्यालय के समीप व्यापक विधिक प्रचार-प्रसार किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएलवी रेणु देवी और रविकांत ठाकुर ने प्रमुख भूमिका निभाई। उपरोक्त जनकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।
.jpeg)

.jpeg)
No comments:
Post a Comment