Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पूर्व सांसद विजय सिंह सोय की जयंती पर परिजन को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि , Congress workers paid tribute to the family of former MP Vijay Singh Soy on his birth anniversary.

चक्रधरपुर। पूर्व सांसद विजय सिंह सोय की 67वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। नागेंद्र नगर सोय के समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम दिवंगत विजय सिंह सोय के धर्मपत्नी कुंती सोय, माला सोय समेत परिवार के सभी सदस्यों व‌ कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने दिवंगत सांसद के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज भी लोग विजय सिंह सोय को गरीबों का मसीहा के नाम से जानते हैं। उनके सपनों को उन्हीं के आदर्शों पर चलकर पूरा करना है। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत सांसद की पत्नी कुंती सोय, माला सोय समेत काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template