चक्रधरपुर। पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई के सौजन्य से दो गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिया गया। इसमें टोकलो थाना के मगुरदा गांव निवासी मृतक 55 वर्षिय मंजीरा तांती के पुत्र चितरंजन तांती एवं केनके गांव के मृतक बुधराम सामड के पत्नी हिसी सामड को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य रामराय सामड एवं अन्य सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर रामराय सामड ने कहा कि ड़ॉ विजय सिंह गागराई के सहयोग से मदद किया गया है।
उन्होंने कहा ड़ॉ विजय सिंह गागराई सदा ही गरीबों की मदद करते हैं। उन्होंन कहा कि पिछले दिनों इन दोनों का निधन अकस्मात बीमारी से हो गया था। उन्होंने कहा हमारी संस्था एवं डॉ विजय सिंह गागराई की सदा कोशिश रही है कि चक्रधरपुर विधानसभा के सभी लोगों को जितना हो सके मदद किया जाए। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता जितनी मिलनी चाहिए उतना दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सेलाय सामड, गोमिया सामड, सुनिया सामड, सोंगा सामड समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment