Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बोड़ाम मे किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, Former minister Ramchandra Sahis unveiled the statue of Lord Birsa Munda in Bodam.


जमशेदपूर । पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम बाजार स्थित हाटतोला मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी द्वारा एक बृहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित किया और प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके अलावा श्री सहीस ने बोड़ाम मे स्थापित अन्य शहिद महापुरुषों के प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों द्वारा झारखंडी संस्कृति पर आधारित विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया । कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया और सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई।

बिरसा मुंडा के नाम से ही झारखंड की पहचान है। श्री सहिस ने झारखंड स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवम बधाई दी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता का हुजूम देखने को मिला जो आम जनता में धरती आबा बिरसा मुंडा की लोकप्रियता का एक मिशाल पेश करती है। कार्यक्रम मे उपस्थित आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि झारखंड राज्य की तमाम जनता को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो का अनुसरण कर चलने की जरूरत है। 

वहीं आजसू के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और देश की आजादी में उनके बहुमूल्य योगदान को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक बताया। रामदुर्लभ सिंह मुंडा ने कहा कि उनके जीवनी का अनुसरण कर युवाओं को राज्य के विकास और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने की जरूरत है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामदुर्लभ सिंह मुंडा, स्वपन सिंहदेव, हरेलाल महतो,चंद्रगुप्त सिंह, रवि शंकर मौर्य , रामलाल मुंडा, कन्हैया सिंह, आदित्य महतो, गिरिजा प्रसाद सिंह, राम नाथ सिंह, बनमाली बनर्जी, श्याम कृष्ण महतो, मृत्युंजय सिंह, शरत सिंह सरदार, खगेन सिंह, माकड़ महतो, देवजानी दास, मेनका किस्कू, सुभद्रा महतो, संगीता देवी, मानिक चंद्र महतो, छुटु लाल सिंह,  निर्मल सिंह, परमेश्वर महतो, बहादुर गोप, रमानाथ महतो, रामकृष्ण महतो, अजीत महतो, भक्त रंजन कुंभकार, शेखर सहिस, राहुल कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template