जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह का जमशेदपुर का आज दौरा हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में पूरी जिला कमेटी द्वारा व महिला जिला कमेटी द्वारा फूलों का माला पहनाकर जिला कार्यालय में स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गणपति करूवा के अलावे जिला महिला अध्यक्ष विनीता मिश्रा, महिला जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट निमिषा सिंह, एडवोकेट बिंदु वर्मा, जिला सचिव मधु देवी, जिला संयुक्त सचिव रेखा देवी, जिला सचिव शंभू सिंह गांधी, जिला बुद्धिजीवी मंच के प्रमुख प्रोफेसर शालिग्राम मिश्रा, जिला सह सचिव कान्नन गणेशन, जिला सहसचिव दिलीप महतो, जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला युवा के पदाधिकारी एवं जिला एससीएसटी. के पदाधिकारी सहित करीब 20 से अधिक लोग उपस्थित थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह द्वारा पार्टी की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं जिला कमेटी को पूर्ण रूप से संगठन विस्तार में स्वतंत्र रूप से तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बातचीत के क्रम में जिला स्तरीय किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को स्वयं अपनी देखरेख में हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
No comments:
Post a Comment