चक्रधरपुर। पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत के इचाकुटी और बाईपी ग्रामीणों के बीच 750 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर संस्था के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन एक सामाजिक संगठन है जिसका काम सेवा परमो धर्म है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ,कृषि एवं सामाजिक सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान में आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को तन मन धन से सहयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा आज लोगों का दुआ ही है कि 2017 में गरीबों की सेवा के लिए एक छोटा रुप में इस ग्रुप का गठन किया गया था. तब 5-10 लोगों को ही कंबल का वितरण किया जाता था। जो आज जनता के सहयोग से एक विशाल पेड़ बनकर तैयार हैं। आज चक्रधरपुर प्रखंड के इचाकुटी और बाईपी गांव में 750 गरीब एवं असहाय ,विकलांग ,वृद्ध महिला पुरुष एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
मौके पर जीप सदस्य मीना जोंको एवं पूर्व मुखिया राजेश जोंको ने कहा कि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन संस्था गरीबों की सेवा के लिए हमेशा आगे आकर कार्य कर रही है। इसकी जितनी भी सराहना किया जाए कम है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष खिरोद चंद्र महतो,बाबू महतो, नीतीश महतो,शुभम महतो,सुनील महतो,रामराय सामड,मनोज बांकिरा,मुकुंद बानरा,राशाय सामड समेत हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।




































No comments:
Post a Comment