Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

हाथी प्रभावित कुकडू क्षेत्र का आजसू नेता हरेलाल महतो ने किया दौरा , AJSU leader Harelal Mahato visited elephant affected Kukdu area

 


चांडिल। सोमवार को आजसू नेता हरेलाल महतो कुकडू प्रखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान बाकारकुड़ी में हाथी द्वारा मारे गए गणेश कुमार के परिवार से मुलाकात की। हरेलाल महतो ने मृतक गणेश कुमार के पिता बांका कुमार का ढांढस बंधाया तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस दौरान हरेलाल महतो ने कहा कि हाथियों के चपेट में आकर आए दिन ग्रामीणों की मौत हो रही हैं, इसके लिए सीधे तौर पर हेमंत सरकार जिम्मेदार है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वन मंत्रालय को अपने पास रखा है लेकिन वन विभाग के सफल संचालन में उनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। हेमंत सरकार अबतक की सबसे अधिक असफल सरकार साबित हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेतृत्व क्षमता की घोर कमी है, जिसका खामियाजा राज्य के जनता को भोगना पड़ रहा है। हरेलाल महतो ने कहा कि इससे पूर्व में भी क्षेत्र में हाथियों द्वारा अनेकों ग्रामीणों की जान ली गई है। इसके बावजूद वन विभाग के कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इस अवसर पर कुकडू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, दुर्योधन गोप, गोराचाँद सिंह मुंडा, सुनील महतो, डॉ दिलीप कुमार, सरत कुमार, प्रदीप गिरी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.