नीमडीह। सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु प्रखंड के चोकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण कफ का प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।खेल में प्रखंड के सभी पंचायतों से विजेता दल ने हिस्सा लिया तथा विजेता महिला दल को सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो तथा सिधु कानू क्लब कुकडु के द्वारा ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया।
फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन कुकडु प्रखण्ड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, उपप्रमुख अकरम अंसारी,विकाश ठाकुर चौड़ा समिति सदस्य, चित्ररंजन गोप, सिद्धू कान्हु क्लब कुकडु के प्रखंड के अध्यक्ष रंजीत महतो,सचिव गौरी शंकर सेन तथा उपाध्यक्ष सुमन पोद्दार के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया। सिद्धू कान्हु प्रखंड क्लब के गठन के बाद प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रखंड क्लब के पदाधिकारी द्वारा पूरे जोश के साथ पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करके सभी पंचायत से एक एक विजेता दल को प्रखंड में खेल होने के बाद जिला के लिए चयन हेतु प्रखंड स्तरीय खेल का आयोजन किया गया।
खेल में कुकडु प्रखण्ड के सभी पंचायत के नो टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे कुकडु पंचायत के दल प्रखंड में विजय हुए दल को कुकडु प्रखंड के कनीय अभियंता भोलानाथ महतो एवं सिद्धू कान्हु क्लब कुकडु के द्वारा ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया जिसमे प्रखंड में विजय दल जिला हेतु चयनित हुए।
No comments:
Post a Comment