पटमदा। आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुडदा की नवम वर्ग की छात्रा भूमिका मिश्रा शतरंज में प्रखंड स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त की। झारखंड सरकार की पहल पर खेलो झारखंड के तहत शतरंज खेल में अपने सारे प्रतिभागियों को मात देकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
भूमिका रखडीह गांव की श्रीमंत मिश्रा की भतीजी है, वो पढ़ने लिखने में भी मेधावी है। इसके पहले 31वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी विद्यालय के छात्र देवव्रत महंती एवं मोहित कुमार महतो जिला स्तर में जीत कर रांची राज्य स्तरीय खेल में शामिल हुए थे।
No comments:
Post a Comment