Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

महाबोधी कालेज के प्राचार्य की मां की गला रेतकर हत्या, Mahabodhi College Principal's mother murdered by slitting her throat,

 


बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान पुर में जेवरात चोरी करने आए बदमाशों ने शुक्रवार की रात महाबोधी कालेज नालंदा के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार की 83 वर्षीया मां फूल कुमारी देवी की गला रेत कर हत्या कर दी। लगभग दो माह पहले पति रामचंद्र प्रसाद की मृत्यु होने के बाद फूल कुमारी देवी घर में अकेली रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोस का एक व्यक्ति उनकी सहायता करने आता था। 

प्राचार्य प्रो.अरविंद कुमार सपरिवार बिहार शरीफ में रहते हैं। उनकी मां सोने की कीमती जेवरात पहने रहती थी। प्राचार्य को पड़ोसियों ने शनिवार सुबह उनकी मां की हत्या और पहने हुए जेवरात गायब होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि फूल कुमारी देवी की हत्या की जांच आरंभ कर दी गई है। वह कनवाली और कुछ अन्य गहने पहने थी जो गायब है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.