Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का संकल्प यात्रा शुरु, BJP's Sankalp Yatra started with the aim of spreading information about the benefits of welfare schemes of the Central Government to the people.


जमशेदपुर। देश के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। पश्चिमी कीताडीह पंचायत में इस यात्रा के शुभारंभ में मुख्य तौर पर जिले के सांसद विद्युत वरण महतो ने उपस्थित होकर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश हित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

देश के कोने-कोने तक विभिन्न जिलों प्रखंडों पंचायत में संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई जहां इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति के हित के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संकल्प यात्रा के तहत यह वैन भ्रमण करेगा। इसी क्रम में जमशेदपुर के पश्चिमी कीताडीह पंचायत में इस यंत्र की शुरुआत हुई। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के सांसद विद्युत वरण महतो समेत स्थानीय लोग भी शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत तरण महतो देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता सोच को लोगों के समक्ष रखते हुए 2047 तक समृद्ध भारत बनाने का दावा किया।

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर है। अंतिम व्यक्ति तक को हर सुविधा से वंचित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण भी किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत देश को एक अलग पहचान दी है 2047 तक भारत देश का दृश्य ही कुछ और होगा उन्होंने कहा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा जा रहा है। इसकी जानकारी हर एक व्यक्ति को हो इस उद्देश्य से संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है।


 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template