Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी : डॉ विजय सिंह गागराई , Free medical facilities will be provided to needy people: Dr. Vijay Singh Gagrai


नेत्र जांच,स्वास्थ्य कैम्प एवं तीसरा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर प्रांगण में बंदगांव युवा समिति के सौजन्य से नेत्र जांच, स्वास्थ्य कैम्प एवं तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि बंदगांव थाना प्रभारी राहुल मुर्मु, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ, भाजपा मीडिया प्रभारी रोशन कुमार, वीबीडीए के संयुक्त सचिव विजय गांगुली, बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवा रक्तदान के लिए काफी जागरूक हो रहे हैं। इस शिविर में रिम्स का सराहनीय प्रयास रहा है जो बदंगाँव जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरुक करने का उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया  गया। उन्होंने लोगों से कहा की हमारा प्रयास सदा ही रहा है कि गंभीर से गंभीर बीमारी से पीडित जरूरतमंदो को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा बंदगांव प्रखंड के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा बंदगांव प्रखंड के विकास किया जायेगा। लोगों को मूलभूत सुविधाएं एवं रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ ने कहा कि बदंगाँव के लोगों इलाज कराने के लिए राँची के रिम्स एवं अन्य अस्पताल जाना पडता है और उन्हें खून जरूरत पडने पर खून के लिए भटकना पडता है। इसलिए सभी स्वास्थ्य ब्यक्ति को जरूर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा यहां कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा लोग यहां आज की जांच बीपी शुगर समेत अन्य रोग की जांच कर सकते हैं उन्होंने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास है।

बंदगांव थाना प्रभारी राहुल मुर्मु ने कहा कि बंदगांव में रक्तदान शिविर होने से लोगो खून के लिए इधर उधर भटकना नही पडेगा। उन्होंने कहा यदि आप रक्तदान करते है तो आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रक्तदान दान महान पुण्य का कार्य है। शिविर में एसजीवीएस हॉस्पिटल द्वारा 36 लोगों का नेत्र जांच किया गया। लाइफ केयर हॉस्पिटल खूंटी द्वारा डॉ सुरभी ने 54 ब्यक्ति ने बुखार, सर्दी,बीपी का जांच किया .78 लोगों का सुगर जांच किया गया। पहली बार रक्तदान करने वाले में संदीप मुंडरी,मंगरा हपतगड़ा, अभिषेक मुंडा समेत 7 युवक ने रक्तदान किया. शिविर में कुल 23 लोगों ने रक्तदान  किया। 

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुखिया जलासर दीपक सोय, अभिषेक झा ,अजय बागति, बुधन मुंडरी,मंगल मुंडरी, शिवराम मछुआ, रामेश्वर मछुआ, सुमित सिंह, रास बिहारी मुंडा, लक्ष्मी नारायण सिंहदेव,अमन भारती, ब्रदर दीपक, सिस्टर विनिता आमीन बिट्टू भगत, अमरजीत सोरेन ,अनुज बागती का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.