LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

उलदा मंदिर में 22 जनवरी को मनेगा भव्य दीपोत्सव, जलेंगे 1001 दीप, A grand festival of lights will be celebrated in Ulda temple on 22nd January, 1001 lamps will be lit.


गालूडीह। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। देशभर के राम मंदिरों में इस इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर उलदा के वैष्णो देवी मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मंदिर कमेटी की ओर से 1001 दीप जलाये जायेंगे।


इसके अलावा भजन-कीर्तन का आयोजित किया गया है. वहीं, मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में एचडी डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लाइव प्रसारण को लेकर योजना बनायी जा रही है। 




16 अप्रैल 2022 को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा : उलदा राष्ट्रीय उच्चपथ-33 के किनारे माता वैष्णो देवी के भव्य मंदिर की 16 अप्रैल 2022 को प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। मंदिर का निर्माण राजकिशोर साहू व किरण साहू द्वारा किया गया है। मंदिर प्रांगण में 16 से 25 अप्रैल तक माता वैष्णो देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया था। माता वैष्णो देवी मंदिर का निर्माण साल 2021 के प्रारंभ में किया गया था। मंदिर 14 माह में पूरा किया गया था।


मंदिर में माता वैष्णो देवी, श्री यंत्र, राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव परिवार की मूर्तियां विराजमान हैं। मंदिर में प्रतिदिन दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। पुजारी राहुल शास्त्री- 22 जनवरी को मंदिर परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर तैयारी चल रही है। साथ ही एलसीडी डिस्प्ले लगाकर राम मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाने को लेकर योजना बनाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment