CKP

मालगाड़ी की चपेट में आने से 57 वर्षीय अधेड़ की मौत, 57-year-old middle-aged man dies after being hit by goods train

चक्रधरपुर।  मुंबई- हावड़ा मुख्य रेल मार्ग चक्रधरपुर रेल मंडल के डुमरडीहा रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 57 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस में रेलवे ट्रैक से मृतक की शव …

मालगाड़ी की चपेट में आने से 57 वर्षीय अधेड़ की मौत, 57-year-old middle-aged man dies after being hit by goods train

चक्रधरपुर। मुंबई- हावड़ा मुख्य रेल मार्ग चक्रधरपुर रेल मंडल के डुमरडीहा रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 57 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस में रेलवे ट्रैक से मृतक की शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत पनसुवां गांव निवासी 57 वर्षीय सनातन प्रधान मंगलवार को अपने निजी काम से डुमरडीहा गांव गया था. वापस रेलवे ट्रैक के रास्ते घर लौट के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से सनातन प्रधान की मौत हो गई।


मौत के बाद चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और ट्रैक में पड़े मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। ईधर घटना की खबर सुनकर परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक सनातन प्रधान की पत्नी बासंती देवी, बेटा नितेश प्रधान, बेटी जूली प्रधान है. बेटी का विवाह एक वर्ष पहले हो चुका है. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280