जमशेदपुर। साकची स्थित मगही विकास मंच के जिला कार्यालय में मगही भाषा के विकास से संबंधित एक सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह को मगही गौरव सम्मान देकर पदाधिकारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश मगही विकास मंच के संरक्षक डॉक्टर भूलेंद्र पांडे और मगही विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मगही मगध नागरिक संघ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर शालीग्राम मिश्र अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मगही भाषा व संस्कृति के उत्थान एवं उसकी विकास पर चर्चा किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम मगध प्रदेश के महान नीतिपरक और दार्शनिक महर्षि चाणक्य के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया। इस अवसर पर मगही विकास मंच के महासचिव अजीत यादव, जितेंद्र यादव, अधिवक्ता विनीता मिश्रा, संजय कुमार राय, भीम ठाकुर, मनीष कुमार सिंह, बाबा उपेंद्र कुमार पांडे, शंभू सिंह गांधी, विनोद रजक, कानन गणेश, अजय कुमार, राजकुमार सिंह, मोहम्मद अजीज एवं कई मगही भाई बहन उपस्थित थे। यह निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह में मगही विकास मंच के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment