Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सेवाश्रम संघ सोनारी में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, A special program was organized at Sevashram Sangh Sonari


जमशेदपुर। सेवाश्रम संघ सोनारी में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर, एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिला के पूर्व न्यायाधीश बंशीधर तिवारी और श्रीमती कंचन मिश्रा उपस्थित रही। शिक्षाविद् डॉ. त्रिपुरा झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान परशुराम का संपूर्ण जीवन सामाजिक आर्थिक व्यवस्था सुधार के लिए जाना जाता है। उन्होंने महर्षि अत्रि की पत्नी अनसूया, महर्षि अगस्त्य की पत्नी लोपामुद्रा के सहयोग से विराट नारी-जागृति-अभियान का संचालन भी किया था। 


उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। मुख्य अतिथि कन्हैया उपाध्याय मणिपाल मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ने परशुराम जयंती पर आयोजित सामान हेतु सबको बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एक जुट होने की जरूरत है। मौके पर शहर के गणमान्य शिक्षाविदों विद्वानों और ब्राह्मण परिवार के मेधावी एवं पुरस्कृत कन्याओं को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में तारापुर स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा को रामचरितमानस और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।अदिति मिश्रा ने संस्था के सभी पदाधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त की है। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template