Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गोइलकेरा में नक्सली कैंप ध्वस्त, टोंटो में 15 किलो का 3 आईईडी बम बरामद, जंगल में किया नष्ट, Naxalite camp demolished in Goilkera, 3 IED bombs of 15 kg recovered in Tonto, destroyed in the forest,


चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर लगातार फतेह कर रही हैं। इसका एक ताजा उदाहरण पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने टोंटो थाना क्षेत्र में 5 किलो का 3 आईईडी बम लगाया था, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया, जबकि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया हैं।


जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र वन ग्राम हुसिपी के आस पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में 5 केजी का 3 आईईडी बम लगाया था। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सभी बम को बरामद किया है। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है, जबकि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम सांडीबुरु के आस पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पुराना नक्सलियों द्वारा अस्थाई कैंप बनाया था।


जिसमें 20 से 25  नक्सलियों को रुकने के व्यवस्था किया गया था। पुलिस ने उस कैंप को ध्वस्त कर दिया। कैंप में कुछ पुराने नक्सली द्वारा उपयोग किए जाने वाले वस्तुएं और आईईडी बनाने की सामग्री और दैनिक उपयोग किए जाने वाला सामग्री बरामद की गई है। मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template