चक्रधरपुर। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 10 मार्च से शुरू हो रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, 2023-24 में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम का चयन शनिवार दिनांक 2 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर होगा। इसकी जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में पश्चिमी सिंहभूम जिले की की कोई भी महिला खिलाड़ी जिनका जन्म झारखंड में हुआ हो भाग ले सकती हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साईज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड की छाया प्रति के साथ जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में उसी दिन प्रातः 9:0. बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। शिवानी सिंह तिरिया की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय महिला चयन समिति भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पैमानों पर परखने के बाद टीम को अंतिम रुप देगी।
No comments:
Post a Comment