Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कोड़ा दम्पति 24 साल से जगन्नाथपुर विधानसभा में शासन कर रही,इसके बाबजूद विकास से कोसो दुरःमंगल सिंह गिलुवा, Koda couple has been ruling Jagannathpur assembly for 24 years, yet they are far away from development: Mangal Singh Giluwa,


चक्रधरपुर। जगन्नाथपुर सारंडा  मण्डल के दूधबिला टोला में भाजपा द्वारा आयोजित चलो गाँव की ओर अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया। जिसका नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष परफुलो महाकुड़ व जगन्नाथपुर विधानसभा भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा की अध्यक्षता में संम्पन हुआ। जिसमें पार्टी द्वारा चलाई जा रही चलो गाँव की ओर अभियान और चौपाल बैठक किया गया। जगन्नाथपुर विधानसभा के भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा भारत आज़ाद हुआ 70 साल से ज्यादा हो गया, परन्तु आज भी अगर गाँव स्तर विकास देखा जाय तो कुछ नहीं हुआ है।


कोड़ा दम्पति 24 साल से जगन्नाथपुर विधानसभा में शासन कर रही है। इसके बाबजूद आज भी विकास से काफी दूर है l हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्कूल में शिक्षक की कमी है। उन्होंने कहा की आज चुनाव भाजपा 400 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में फिर एक बार मोदी सरकार के नारों के साथ सरकार बनाएंगे। सिंहभूम से भी एक कमल मोदी जी को देना है। इसके लिये हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद, साहू पूर्ति सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।


जगन्नाथपुर भाजपा ने मनाया पंडित दिन दयाल उपाध्याय कि पुण्यतिथि मनाया गया : जगन्नाथपुर भाजपा प्रखंड महामंत्री श्रवण शर्मा के नेतृत्व में जगन्नाथपुर के सिंह मार्केट परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। माल्यार्पण के पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धीरज रिह ने कहा कि पं. दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी चिन्तक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उनका लक्ष्य सभी का विकास था.उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ा। 


मौके पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने कहा कि पं दीनदयाल अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्व का एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ निर्वाहन किया तथा देश सेवा में अपना प्राण त्याग दिया। पं दीनदयाल का सपना लक्ष्य अंतोदय के तहत विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्ति सभी तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। कहा कि सरकार ने पं दीनदयाल से प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं को पं दीनदयाल के नाम से रखा तथा वृहद स्तर पर योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। मौके पर सुबोल सिंह,प्रदीप रजक, बबलु नाग, दुखु गोप, सोनु वर्मा, संजीत गोड़ आदि उपास्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template