जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के सिदगोड़ा रोड नंबर-02, क्वार्टर नंबर-L/4-03 में सेनि उमेश सिंह के आवास पर रामकृष्ण उपाध्याय के माध्यम से जमशेदपुर व आसपास रह रहे झारखंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों को एकजुट, संगठित करने एवं उनके सम्मान व कल्याणकारी उद्देश्यों को लेकर सेनिपुनि सह प्रांतीय उपाध्यक्ष जयपाल सिरका की अध्यक्षता में एक औपचारिक बैठक हुई।
जिसमें विचार-विमर्श के उपरांत सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों का एक विधिवत संगठन बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही एक तदर्थ समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल सिरका, उपाध्यक्ष विनोद कु॰ सिंह, सचिव कन्हैया जी॰सिंह, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय का चयन किया गया। इस अवसर पर कन्हैया जी सिंह, आरके उपाध्याय, उमेश सिंह उमेश, विनोद सिंह,आरएस यादव, राम स्वरथ राम, विष्णू भगवान पाठक, संत
बिलास मिश्रा, सोमन यादव एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment