Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विधायक सुखराम उरांव के पुत्र व उनके पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मंत्री,विधायक विभिन्न समाज के लोग, State Chief Minister Champai Soren, former ministers, MLAs and people from different communities arrived to bless MLA Sukhram Oraon's son and his daughter-in-law.


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के जेष्ठ पुत्र सन्नी उरांव व पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए  मंगलवार को चक्रधरपुर स्थित उनके आवास में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई पूर्व मंत्री, विधायक समेत विभिन्न समाज के लोग भी इस समारोह में पहुंचे जहां सभी ने नव विवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के  बरमालीपुर आवास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन विवाह समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव व पुत्रवधू उषा उरांव को मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देखकर आशीर्वाद दिया . इसके बाद सन्नी उरांव व पुत्रवधू उषा उरांव ने मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। बता दे की चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के जेष्ठ पुत्र सन्नी उरांव का विवाह 4 फरवरी को संपन्न हुआ था ।  मंगलवार को रिसेप्शन रखा गया था। इसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चक्रधरपुर पहुंचे थे।


मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लट्टू उरांव की प्रतिमा का किया अनावरण : विधायक सुखराम उरांव ने अपने आवास में पिता स्वर्गीय लट्टू उरांव की प्रतिमा स्थापित किया है। जिसका मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने  विधिवत अनावरण किया. उन्होंने प्रतिमा का अनावरण कर अगरबत्ती जलाकर और फूल माला चढ़कर उन्हें याद किया।


केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों की सहायता लेकर झारखंड के जनादेश का किया अपमान : मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड में जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर जनादेश का अपमान किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने का हमेशा से प्रयास किया कोरोना महामारी जैसे  विकट परिस्थितियों में उन्होंने कई कार्य किया जिसमें प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाना। कई मजदूरों को एयरलिफ्ट करके भी लाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं का राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें जिला के सभी पदाधिकारी गांव-गांव तक पहुंच कर लोगों की समस्याओं को जन एवं उनके समाधान के लिए आवेदन भी लिए इसके साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास के लिए भी आवेदन लिए गए। जिन्होंने राज्य की जनता के हित में सोचकर इतने कम किया उसे मुख्यमंत्री को झूठे आरोप मैं फंसा दिया गया।


जल्द अबुवा आवास योजना के सूची में हुई गड़बड़ीयों को ठीक किया जाएगा : मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने अबुवा आवास योजना के सूची में गड़बड़ी को लेकर बताया कि, जल्द ही पदाधिकारी को आदेश दे दिया जाएगा कि जहां-जहां विसंगतियां हैं उसे सुधार किया जाए। इसके साथ उन्होंने बताया कि राज्य में अबुवा आवास योजना की जरूरत क्यों पड़ी, क्योंकि केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना नही दिए जा रहे थे। कई बार केंद्र सरकार से पत्राचार किया गया पर कोई परिणाम नहीं निकला।

जल्द चक्रधरपुर को बनाया जाएगा जिला : मुख्यमंत्री 

चक्रधरपुर को जिला एवं मनोहरपुर को अनुमंडल बनाए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही चक्रधरपुर को जिला बनाया जाएगा इस पर राज्य सरकार कार्य कर रही है।

सड़क मार्ग से मनोहरपुर चक्रधरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, चंपाई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके पश्चात 5 फरवरी को बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट के रूप में विशेष सत्र बुलाई गई थी। आज विशेष सत्र की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुखराम उरांव एवं कई पूर्व मंत्री व विधायक सीधे विधानसभा भवन से रिसेप्शन में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे है। इसके बाद सड़क मार्ग से वापस सरायकेला खरसावां होते हुए रांची चले गए.


इस मौके पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री जोबा मांझी, विधायक दीपक बिरुआ ,मथुरा महतो, विधायक निराला पूर्ति, दशरथ गागराई, सबिता महतो, समीर मोहंती,बैजनाथ राम, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां,  पूर्व विधायक मलखान सिंह, बहादुर उरांव, राजू गिरि के अलावा, कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सरायकेला-खरसांवा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, पोड़ाहाट एसडीओ पोड़ाहाट रीना हांसदा, एसडीपीओ पारस राणा, रेलवे के डॉक्टर, राज्य सरकार के विभिन्न विभगों के पदाधिकारी, झामुमो के नेता व कार्यकर्ता, समाज सेवी शहर के गणमान लोग, विभिन्न समाज के लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template