चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बदंगांव प्रखंड में शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई जैसी केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करने, उन्हें सुनियोजित तरीके से चुनाव के ठीक पहले बेबुनियाद मामले में जेल भेजने के विरोध में एक रैली निकाल जेल का फाटक टुटेगा, हेमन्त सोरेन छुटेगा।
केन्द्र सरकार होश में आओ...ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग करना बन्द करो...जैसे नारों गूंज उठा। यह रैली झामुमो बदंगॉंव प्रखण्ड कमेटी द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम के नेतृत्व में बंदगॉंव प्रखण्ड कार्यालय से बाजार टांड़ तक पदयात्रा कर न्याय-मार्च निकाला गया।
इस मौके पर नेतृत्वकर्ता प्रखण्ड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य सह झामुमो जिला सदस्य जोसफिन हमसाय, प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष दोडा़य जोंको, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह बन्दगॉंव प्रखण्ड प्रभारी प्रेम मुण्डरी, जिला समिति सदस्य आलोक मुण्डन, प्रखण्ड उपाध्यक्ष शंकर नायक, विष्णु मुण्डु, श्याम मुण्डरी, सैयुन मुण्डरी, विकास मुण्डु, पौवास मुण्डरी बन्दगॉंव प्रखण्ड पर्यवेक्षक सह झामुमो जिला संयुक्त सचिव प्रदीप महतो आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment