Guwa (Sandeep Gupta) । 12 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) चाईबासा के निर्देशानुसार 90 दिन डोर टू डोर कानूनी जागरूकता अभियान के तहत लखन साईं बस्ती, नोवामुंडी में एक विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में बालश्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, महिलाओं के प्रति अपराध (पोक्सो एक्ट), सड़क दुर्घटनाएं, स्पॉन्सरशिप और मध्यस्थता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए वे जिला के विभिन्न थानों, पंचायतों और प्रखंडों में नियुक्त अधिकार मित्र (पीएलभी) से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन पीएलभी प्रमिला पात्रो, अनीता साहनी, विनीता सांडिल और दिल बहादुर के द्वारा किया गया।
इस जागरूकता अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान स्थानीय समुदाय को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
No comments:
Post a Comment