Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya. जयकान गांव में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन, Organization of annual sports festival on Swami Vivekananda Jayanti and National Youth Day in Jayakan village:


Upgrade Jharkhand News. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जयकान गांव के शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में 100 मीटर दौड़, बिस्कुट दौड़, अंदर-बाहर, स्लो साइकिल रेस, गणित दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, फ्रॉग रेस, चप्पल दौड़ एवं म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक और शारीरिक दक्षता बढ़ाने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष बात यह रही कि गांव की महिलाओं और पुरुषों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संचालक ग्राम प्रधान सह झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो जी ने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क जैसी गुणों का विकास भी करता है। साथ ही, उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।


इस कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जयकान गांव के तारामति महतो, अंजलि महतो, सुनीता महतो, अलका महतो, मीनाक्षी महतो, संजना महतो,रवीना महतो,जयंती महतो जैसे महिला समाज सेवी एवं षष्टीपद महतो, सिद्धश्वर महतो, निधु महतो, मधुसूदन महतो, गोविन्द महतो, निर्मल महतो, गणेश महतो, देवलाल महतो द्वारा किया गया।





No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template