Upgrade Jharkhand News. प्रखंड अंतर्गत सुकसारी पूनर्वास स्थल के जमीन पर अवैध रूप संचालित बंगला ईंट भट्टा पर चांडिल के अंचल अधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने शुक्रवार को नोटिस चिपकाया। नोटिस में लिखा गया है कि मौज सुकसारी, थाना संo-240, खाता संo-71, प्लॉट संo-295 रकवा -0.51 भूमि किस्म गोड़ा भूमि सुधार उप समाहता सरायकेला का बंदोबस्ती केस संo-32/96-97 आदेश दिनांक- 17.07.1997 के द्वारा भोंनदू महतो, पिता- लेढा महतो एवं मालिन महतो,पिता- करमु महतो, ग्राम लेगडीह के नाम पर बंदोबस्ती दी गई है, जो पंजी-2 भाग संo 2, पृष्ठ-20 पर जमाबंदी कायम है।
जांच के क्रम में पाया कि उक्त भूमि पर जमशेदपुर के उलियान निवासी तरुण प्रमाणिक के द्वारा चारदिवारी निर्माण कर बंदोबस्ती परियोजनार्थ के विपरीत अवैध रूप से ईंट भट्ठा का संचालन कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। तरुण प्रमाणिक के द्वारा दिनांक-08-06-2025 को इस संदर्भ में लिखित रूप से सूचित किया गया है कि उक्त भूमि पर ईटा भट्ठा संचालन के लिए आपसे किराए पर ली गई है, इस प्रकार यह कार्य बंदोबस्ती नियमों के प्रतिकूल है। उक्त के आलोक में पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें की क्यों नहीं बंदोबस्ती नियम का उल्लंघन करने के कारण नियम अनुसार बंदोबस्ती रद्द करते हुए सरकारी भूमि वापस लेकर सरकार का अन्य महत्वपूर्ण परियोजना के उपयोग किया जाए। पत्र का प्रतिलिपि तरुण प्रमाणिक को दी गई।
No comments:
Post a Comment