Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राज्यपाल ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्लेटिनम जुबिली की दी शुभकामनाएं The Governor congratulated Singhbhum Chamber of Commerce and Industry on its Platinum Jubilee

 


Jamshedpur (Nagendra) । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में सम्मिलित हुए और संस्था को 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल महोदय ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा रही है, जिसने दशकों से राज्य को दिशा भी दी है और दशा भी बदली है। उन्होंने संस्था की नींव रखने वाले संस्थापकों के दृष्टिकोण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना की। 


उन्होंने जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक-औद्योगिक मॉडल बताते हुए कहा कि टाटा समूह की दूरदृष्टि ने इस नगरी को न केवल औद्योगिक, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी बनाया है। उन्होंने शहर द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों को बधाई दी।


राज्यपाल ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के चैम्बर इन पहलों में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, श्रमशक्ति और युवाशक्ति से समृद्ध है और यदि उद्योग, नीति और कौशल का समन्वय हो, तो यह राज्य देश की आर्थिक रीढ़ बन सकता है।


राज्यपाल ने आह्वान किया कि चैम्बर सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के कार्यों में भी पूर्ण रुचि लें व गहराई से जुड़ें ताकि विकास समावेशी बने। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करना है, विशेषकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारा राज्य राष्ट्रीय स्तर पर बहुत पीछे है। उद्योग को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में चैम्बर की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय से चैम्बर के सदस्यों ने अपने विचारों को भी साझा किया। इस दौरान चैंबर से जुड़े काफी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template